कोविड-19 का भारत पर प्रभाव पर चर्चा करेंगे देशभर के कुलपति

16 मई। वाराणसी.संवाददाता। भारतीय शिक्षण मंडल, काशी प्रांत एवं भारतीय प्रबन्ध विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 16- 17 मई 2020 को दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार "कोविड-19 का भारत पर प्रभाव: शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य"शीर्षक पर आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें दिनांक 16 मई,शनिवार को उद्घाटन सत्र 3:00 बजे सांयकाल ऑनलाइन मुख्य अतिथि अरुणा सारस्वत जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल के द्वारा आरंभ किया जाएगा। होगा। इस वेबीनार के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि श्री शंकरानंद जी , अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भारतीय शिक्षण मंडल होंगे।

वेबीनार में मुख्य रूप से प्रो. मनोज दीक्षित अखिल भारतीय उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल एवं कुलपति राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अवध,प्रो. टी.एन.सिंह कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ काशी, प्रो.एन.राव कुलपति इग्नू नई दिल्ली, प्रो.परिमल.एज.व्यास कुलपति एम.एस. विश्वविद्यालय बड़ौदा गुजरात, प्रो. राजाराम शुक्ला कुलपति संपूर्णानंद विश्वविद्यालय काशी, प्रो.संजीव शर्मा कुलपति एम डी एस विश्वविद्यालय मोतिहारी बिहार, प्रो.राजकुमार सिंह कुलपति पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ का विशिष्ट उद्बोधन होगा।

राम आशीष सिंह प्रज्ञा प्रवाह क्षेत्र प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार इस दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार में अपना उद्बोधन देंगे। इसके अतिरिक्त देश विदेश से अनेक शोधार्थी अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे। अब तक पूरे देश से 300 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं तथा 70 शोध पत्र ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं। चुने हुए शोध पत्रोंं को दोनों दिनों के तकनीकी सत्रों में उसका वाचन किया जाएगा।

वेबीनार का संयोजक प्रोफेसर एच के सिंह वाणिज्य संकाय बीएचयू ,वेबीनार आयोजक सचिव डॉक्टर संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक बीएचयू एवं सचिव भारतीय शिक्षण मंडल,काशी प्रांत है।
सहसंयोजक डॉ अनिल कुमार सिंह पर्यटन विभाग बीएचयू एवं संपर्क प्रमुख भारतीय शिक्षा मंडल ,काशी प्रान्त सह सचिव ,प्रो.मानस पांडे पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर एवं संयोजक कमेटी में मुख्य रूप से प्रो. ओ पी सिंह आयुर्वेद संकाय बीएचयू एवं अध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल, काशी प्रान्त, प्रो. एच एस उपाध्याय,प्रो.पी एन सिंह संपूर्णानंद विश्वविद्यालय एवं उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल काशी प्रांत ,प्रो वंदना राय पूर्वांचल विश्वविद्यालय,आशीष श्रीवास्तव निदेशक एम एम आई एवं कोष प्रमुख भारतीय शिक्षा मंडल काशी प्रांत, डॉ रमेश कुमार सिंह पत्रकारिता विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं सह संपर्क प्रमुख भारतीय शिक्षा मंडल काशी प्रांत, विजय कुमार, कुंवर सोनू सिंह संगठन मंत्री भारतीय शिक्षा मंडल काशी प्रांत लोग हैं।

विद्यापीठ में पोस्ट लॉकडाउन पर वेबिनार: मेक इन इंडिया से कमबैक करेगा भारत

एलयू की वीडियो मैगजीन- लॉकडाउन में घर बैठे प्रस्तुति

लॉकडाउन: ‘कम्फर्ट ज़ोन’ से बाहर निकले ‘ग्रोथ जोन’ की संभावनाओं को समझें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!