नीरव मोदी और उसकी बहन से जुड़े 4 बैंक खाते हुए सीज, 283 करोड़ थे जमा
Nirav Modi File Photo
पंजाब नेशनल बैंक को 11 हजार करोड़ का चूना लगाने वाले नीरव मोदी पर जांच एजेंसियों ने शिकंजा और कस गया है, ईडी ने स्विट्ज़रलैंड में नीरव मोदी और उसकी बहन पूर्वी मोदी से जुड़े 4 बैंक खाते सीज कर दिए हैं. परिवर्तन निदेशलय ED की अपील के बाद नीरव मोदी के खिलाफ ये कार्यवाई की गयी. नीरव और पूर्वी के खातों में करीब 283.16 करोड़ रुपये जमा थे.
स्विस बैंक ने एक प्रेस नोट जारी कर खातों को सीज करने की बात कही गई है और फिलहाल नीरव मोदी हिरासत में हैं.
बता दें कि PNB बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी 19 मार्च में अपनी गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिमी लंदन की वांड्सवर्थ जेल में बंद है.तभी से ही भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने की कोशिशों में जुटी हैं. वह चार बार जमानत की अर्जी दाखिल कर चुका है, लेकिन हर बार उसकी अर्जी को खारिज कर दिया गया.
नीरव मोदी की आज वीडियो लिंक के जरिए जेल से लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेशी होगी. नीरव मोदी की नियमित हिरासत पर सुनवाई के लिए पेशी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. लंदन के रॉयल कोर्ट्स ऑफ जस्टिस में दिये गए अपने फैसले में, जस्टिस इंग्रिड सिमलर ने निष्कर्ष निकाला कि "मोदी के पास फरार होने के रास्ते हैं, लिहाजा यह मानने के लिए पर्याप्त आधार" हैं वह आत्मसमर्पण नहीं करेंगे."